Tuesday, April 28, 2009

शोर्टकट ही शोर्टकट, हर सोफ्टवेर के शोर्टकट

कम्प्यूटर का इस्तेमाल करते हों तो उंगलियाँ हमेशा कीबोर्ड पर ही होती हैं. बदलते जमाने के साथ मल्टीटच स्क्रीन और मोशन सेंसिंग डिवाइज भी आ गई है, लेकिन कीबोर्ड का महत्व अभी भी बना हुआ है. लेकिन माउस भी उतना ही महत्वपूर्ण है, और इन दोनों का सही तालमेल कम्प्यूटर पर काम करने के मजे को दुगना कर देता है.

लगभग हर सोफ्टवेर में कोई ना कोई कीबोर्ड शोर्टकट तो दिया हुआ होता है. तो अगर माउस पर निर्भरता कम कर अपने काम को फटाफट निपटाना चाहते हैं तो हमारी आज की ईस्रोत साइट देखें.

इस साइट पर लगभग हर सोफ्टवेर के शोर्टकट दिए हुए हैं चाहे फोटोशोप हो या विनएम्प या विंडोज़ एक्सपी. शोर्टकट ही शोर्टकट.

Saturday, April 18, 2009

यूट्युब के वीडियो आसानी से डाउनलोड करें


क्या आप किसी यूट्युब वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं. यूँ तो और भी कई विकल्प है लेकिन यह विकल्प अपेक्षाकृत सरल तथा बेहतर है. आपको बस इतना करना है कि इस साइट पर जाकर वांछित वीडियो का यूआरएल डालना है.

इसके बाद आपको वांछित वीडियो फोर्मेट जैसे कि MP4, FLV, 3GP आदि पसंद करना है, और बस डाउनलोड कर लेना है.

इस साइट पर पंजीकरण करने की आवश्यकता भी नहीं है तथा आवरण सुंदर और सरल है.

Tuesday, April 14, 2009

रसायनशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए अति उपयोगी साइ


यह साइट सचमुच में काफी उपयोगी है, ना केवल रसायनशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए बल्कि विज्ञान में रूचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए भी. इस साइट पर सभी धातुओं के पिरियड टेबल दिए हुई हैं.

किसी भी धातु के नाम पर क्लिक करिए और एक पोपअप खिडकी खुल जाएगी और उस पदार्थ की विकीपीडिया जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा ये टेबल पीडीएफ और चित्र के रूप में डाउनलोड भी किए जा सकते हैं. सबसे अच्छी बात – यह साइट हिन्दी में भी है.

पासवर्ड सुरक्षित रखने के 10 आसान तरीके


क्या आप जानते हैं पिछले वर्ष हर 13 में से 1 व्यक्ति ने पासवर्ड हैक हो जाने की वजह से आर्थिक नुकसान उठाया था. लेकिन आप अपना पासवर्ड सुरक्षित रख सकते हैं. निम्नलिखित 10 आसान तरीकों को अपनाइए.

  1. साइबर अपराधी को अनुमान लगाने का मौका ना दें. अपने पासवर्ड को अपने परिचित अथवा स्नेही के नाम पर ना रखें.
  2. साइबर अपराधी काफी शातिर होते हैं. इसलिए अपने पासवर्ड में अपनी कोई भी निजी बात समाहित ना करें.
  3. दो से अधिक साइटों पर एक ही प्रकार का पासवर्ड ना रखें. क्या आपने हर साइट पर एक ही पासवर्ड रखा है? यदि हाँ तो आपने बेहद असुरक्षित तरीका अपनाया है. तुरंत प्रभाव से महत्वपूर्ण साइटों पर से अपने पासवर्ड बदल दीजिए.
  4. आज तकनीक काफी विकसित हो गई है. अब पासवर्ड पहचानने वाले सोफ्टवेर भी उपलब्ध हो गए हैं. इसलिए जटील पासवर्ड बनाना मजबुरी हो गई है. अपने पासवर्ड को छोटा ना रखें.
  5. पासवर्ड पहचानने वाले सोफ्टवेर 1 सेकंड में 2 लाख पासवर्ड पहचान सकते हैं! आपको अपने पासवर्ड में अंक, अक्षर और विशेष अंकों का इस्तेमाल करना चाहिए.
  6. बेहतर होगा यदि आप अपने पासवर्ड में अंग्रेजी के लॉवर केस और अपर केस दोनों का इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए goodpassword की जगह GooDpAsswoRd अच्छा विकल्प है.
  7. कुछ अंकों की जगह विशेष संकेतों का उपयोग कर आप साइबर अपराधियों को धोखा नहीं दे पाएंगे. उदाहरण के लिए “1nd1@” यह पासवर्ड भी असुरक्षित है. इसलिए कोई भी शब्दकोष शब्द का इस्तेमाल पासवर्ड बनाने में ना करें.
  8. लगातार आने वाले अंकों और अक्षरों का इस्तेमाल सपने में भी ना करें. उदाहरण के लिए “1234567”, “asdfghj”, “abcdefg”.
  9. पासवर्ड बनाते समय गलत स्पेलिंग का इस्तेमाल सही कदम है. उदाहरण के लिए “India” की जगह “Endiyeah” सही विकल्प है.
  10. अलग अलग साइटों पर बनाए गए अलग अलग पासवर्डों को याद रखने के लिए “पासवर्ड मैनेजर” जैसी अप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं.


यह कुदरत का करिश्मा ही कहा जा सकता है. और ऐसा चिकित्सा के इतिहास में पहली बार हुआ है. वास्तविक तस्वीर - विचलित कर सकती है

रूस के चिकित्सकों ने एक व्यक्ति के फेफड़ॆ में पांच सेंटीमीटर लंबा पौधा पाया है.

इस व्यक्ति का नाम अर्टियम सिडार्किन है जो रूस में यूराल क्षेत्र के इझेवस्क शहर का निवासी है.

रूस के अखबार कोम्सोमोल्स्काया प्राव्डा में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार सिडोर्किन ने अपनी छाती में तेज दर्द तथा खांसी के साथ खून आने की शिकायत की थी.

बाद में चिकित्सकों ने पाया कि उस व्यक्ति की छाती में पौधा था. अब इसे पौधे को आपरेशन कर निकाल दिया गया है.

लेकिन चिकित्सकों के लिए यह अचरज की बात थी. जैसा कि डाक्टर व्लादीमिर कामाशेव ने कहा - जब मैंने उसका एक्सरे देखा तो मेरी पलकें कई बार झपकी.

लेकिन यह हुआ कैसे?

चिकित्सकों का अनुमान है कि अर्टियम ने संभवत: कोई बीज निगल लिया होगा जिससे यह पौधा उग आया.

Sunday, April 12, 2009

अपनी पीडीएफ तथा पावरपोइंट फाइलें कैसे साझा करें?


यूट्यूब वीडियो फाइलें साझा करने का सर्वोत्तम माध्यम है. लेकिन यदि आप अपनी पावरपोइंट, पीडीएफ तथा ओपन ऑफिस की फाइलें साझा करना चाहें तो क्या करेंगे? इस काम के लिए यह साइट आपकी मदद करेगी. स्लाइडशेयर यूट्यूब जैसी ही वेब 2.0 साइट है, जहाँ फाइलें साझा करने के विजेट दिए गए हैं.

यहाँ आप अपनी फाइलें को सब लोगों के साथ अथवा निजी समूह के साथ साझा कर सकते हैं.

अब ईमेल में फोटो लगाना हुआ आसान


यदि आप जीमेल का प्रयोग करते हैं तो आपके लिए यह शुभ समाचार है. आज तक आप तस्वीरों को अटैच कर भेजते थे, लेकिन अब आप तस्वीरों को ईमेल के भाग के रूप में भेज सकते हैं, यानी कि अब आप तस्वीरों को ईमेल बॉडी में लगा सकते हैं.

जीमेल ने एक नया लेब फीचर जोडा है. जीमेल के लेब बटन पर क्लिक करिए और "Inserting images" विकल्प को चुन लीजिए.

इसके बाद आपको जीमेल के टुलबार पर एक नया आइकोन दिख जाएगा. उस आइकोन को दबाने पर आप किसी भी तस्वीर को या तो अपने पीसी से अथवा किसी यूआरएल से उठाकर ईमेल में लगा पाएंगे.
आजमा कर देखिए.